डॉ नीलम को महादेवी वर्मा सम्मान मिलने पर साहित्यकारों में हर्ष

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव = प्रदेश की सुविख्यात कवियित्री व प्राचार्या डॉ नीलम रावत जी को प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू द्वारा उनकी साहित्यिक सेवाओ के लिए महादेवी वर्मा सम्मान प्रदान किये जाने पर साहित्यकारों ने हर्ष ब्यक्त किया है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुमन सुरभि ने कहा कि डॉ नीलम जी वास्तव में ऐसे सम्मान

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव = प्रदेश की सुविख्यात कवियित्री व प्राचार्या डॉ नीलम रावत जी को प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू द्वारा उनकी साहित्यिक सेवाओ के लिए महादेवी वर्मा सम्मान प्रदान किये जाने पर साहित्यकारों ने हर्ष ब्यक्त किया है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुमन सुरभि ने कहा कि डॉ नीलम जी वास्तव में ऐसे सम्मान की हकदार है उनको सम्मानित कर संस्था ने नेक कार्य कर एक साहित्यकार के साथ साथ स्वंय का भी मान बढ़ाया है।

वही गीतकार डॉ गोविंद गजब ने कहा कि डॉ नीलम जी बच्चों को शिक्षित संस्कारित करने के साथ साथ साहित्य सेवा कर रहीं है जो वास्तव में अनुकरणीय है उनका सम्मानित होना सभी साहित्यकारों के लिए गर्व का विषय है। वही इस सम्बंध में निराला ,डॉ शिव मंगल सिंह सुमन , स्नेही , भगवती चरण वर्मा, डॉ राम बिलास शर्मा, महावीर प्रसाद विद्यार्थी , हसरत मोहानी जैसे साहित्यकारों की धरती उन्नाव से साहित्यकार सुरेश फक्कड़ ने कहा कि डॉ नीलम जी का उन्नाव जनपद से गहरा नाता रहा है और आज भी है ।

उन्होंने उन्नाव में अपनी सेवाएं दी है। उनकी सामाजिक सरोकार की रचनाएं समाज को दिशा देने का कार्य करती है उनका सम्मानित होने वास्तव में हम सभी साहित्यकारों को गौरवान्वित करता है। वही उत्कर्ष उत्तम , डॉ मान सिंह , चन्द्र पाल सिंह निरंकुश , शिक्षक व साहित्यकार प्रमोद सिंह काकुस्थ , सन्नी पटेल ने हर्ष ब्यक्त किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel