स्वतंत्र प्रभात आज की टॉप 8 ख़बरें फौजी ने मूक बधिर को पीटा, मुकदमा दर्ज

फौजी ने मूक बधिर को पीटा, मुकदमा दर्ज स्वतंत्र प्रभात मोहम्मद इदरीस उन्नाव। नल पर पानी भरने को लेकर फौजी व मूक बधिर के बीच विवाद हो गया विवाद में फौजी की पिटाई से मूक बधिर चोटिल हो गया। पीड़ित ने थाना बिहार में तहरीर दी है।बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सिजनी सोहरामऊ में फौजी

फौजी ने मूक बधिर को पीटा, मुकदमा दर्ज

स्वतंत्र प्रभात मोहम्मद इदरीस उन्नाव। नल पर पानी भरने को लेकर फौजी व मूक बधिर के बीच विवाद हो गया विवाद में फौजी की पिटाई से मूक बधिर चोटिल हो गया। पीड़ित ने थाना बिहार में तहरीर दी है।
बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सिजनी सोहरामऊ में फौजी शिव शरण पांडे पुत्र कालीशंकर व मूक बधिर जगत नारायण पुत्र रवि नारायण के बीच इंडिया मार्का हैंड पंप पर पानी भरने के दौरान कहासुनी हो गई। पहले पानी भरने को लेकर दोनों अड़ गये किंतु फौजी की हेकड़ी के आगे मूक बधिर की एक न चली तथा देखते-देखते मारपीट होने लगी फौजी ने मूक बधिर की पिटाई कर दी। घटना की तहरीर मूक बधिर जगत नारायण ने थाना बिहार में शिव नारायण पांडे को नामजद कर दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोप-प्रत्यारोप में दो पक्षों में हुई मारपीट, कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल

स्वतंत्र प्रभात मोहम्मद आमिर ख़ान उन्नाव। थाना बिहार के कस्बा में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें महिला के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कस्बा बिहार में सगे भाई बहन रन्नी देवी पत्नी जगदीश व संजू पुत्र शीतला प्रसाद तिवारी के मध्य पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया घर में अकेली बहन रत्नीदेवी पर एक राय होकर संजू अपने बेटा, पत्नी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर बहन की पिटाई कर दी, कुल्हाड़ी से सर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की तहरीर पीड़िता ने संजू दीक्षित उनके पुत्र शिवम पत्नी तथा सुबह दीक्षित पुत्र रामकुमार को नामजद कर थाना बिहार में तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 324 तथा 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

समाधान दिवस पर आए 8 मामले

स्वतंत्र प्रभात रामजी तिवारी उन्नाव। बिहार थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल 8 प्रार्थना पत्र आए सभी की एक-एक कर सुनवाई की तथा सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तत्काल कराने के उद्देश्य से मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रुप से भेज कर शाम तक रिपोर्ट देने को कहा। श्यामा देवी पुत्री भीम शंकर मानी खेड़ा ने भूमि से संबंधित शिकायत की, वहीं सीमा पत्नी बाबू निवासी गौरैया ने दीवाल के संबंध में गुहार लगाई। शिवपाल पुत्र प्यारे लाल निवासी थरी बिंदेश्वरी पत्नी शिव मंगल निवासी पुराई ने भूमि संबंधी सावित्री देवी पत्नी धर्मेंद्र दुबई ने नाली संबंधी शिकायत की। रघुवीर पुत्र गुरु प्रसाद निवासी सुल्तानपुर ने भी नाली संबंधी शिकायत की। रामप्रसाद पुत्र पुत्ती लाल बसावन खेड़ा विवाह से संबंधित। श्रीमती सुषमा देवी पत्नी राम स्वरूप मानपुर ने जमीन संबंधी शिकायत की। बीघापुर थाना प्रभारी जावेद अख्तर ने समाधान दिवस में आये लोगों की समस्याएं सुनी।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलसी, पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

स्वतंत्र प्रभात रामजी तिवारी उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के राजपुर पिपराहा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से जलकर झुलस गई। पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर ससुराल के लोगों पर रात को सोते समय आग लगाकर पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया है।
रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के गांव कोउरा निवासी रामबाबू ने अपनी पुत्री आरती देवी की शादी 8 वर्ष पूर्व बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव राजापुर पिपरहा निवासी शम्भू के पुत्र रोहित से की थी। रामबाबू ने बारासगवर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को सास, ससुर शम्भू, पति रोहित, देवर अमित, ननद पूजा, बहनोई राजेंद्र व चचिया ससुर राधे देर रात 10 बजे घर मे इकट्ठे होकर पुत्री आरती से कहासुनी करते-करते मारपीट करने लगे व आरती के बड़े बेटे को भी मारा। विवाद के बाद रात को पुत्री आरती के सोते समय ससुराल के लोगों द्वारा आग लगा दी जिसमे आरती बुरी तरह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी आरती का इलाज उन्नाव के निजी अस्पताल में चल रहा है। पिता रामबाबू ने बताया कि पहले भी उपरोक्त सभी लोग मिलकर आरती को मारते-पीटते थे व एक लाख रुपये की मांग करते रहते थे। थाना प्रभारी हरप्रसाद आहिरवार ने बताया कि तहरीर मिली जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

कर्ज से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला

स्वतंत्र प्रभात रामजी तिवारी शुक्लागंज-उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के कंचन नगर बी निवासी एक युवक ने कर्ज पर रूपया ले रखा था। जिसका ब्याज नहीं दे पा रहा था। सूदखोर बराबर उसे परेशान कर रहे थे। सूदखोरों ने तंग आकर उसने शुक्रवार रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मां ने बेटे का शव फांसी पर झूलता देखा तो उसके होश उड़ गये। फांसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम को भेजा है।
कंचन नगर निवासी शिवसागर शर्मा का चैबीस वर्षीय बेटा पवन शर्मा शटरिंग का काम करता था। उसने ब्याज पर रूपये ले रखे थे। लाॅक डाउन में काम न चलने के कारण वह ब्याज नहीं दे पाया। जिस पर सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। सूदखोरों ने परेशान होकर उसने शुक्रवार रात खाना खाने के बाद साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसकी मां कमरे में पहुंची जहां पवन का शव फांसी पर झूलता देख उसकी चीख निकल पड़ी। चीख पुकार सुन आस पास के लोग एकत्र हो गये। घटना की जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं पवन की मौत पर पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुबह मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और बिना अंतिम संस्कार हुये की निशा को अपने साथ ले गये। मृतक का मां मनोरमा ने बताया कि नवम्बर माह में उसने निशा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। वहीं पवन की मौत पर बड़ा भाई पंकज और बहन प्रीती, रीती, शालू, शालिनी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली के राजीव नगर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला का शनिवार दोपहर पति से पारिवारिक कलह को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पति ने उसे भला बुरा कह दिया। आहत होकर उसने गंगाघाट रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जीआरपी ने उसे इलाज के लिये भेजा। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
राजीव नगर निवासी गायत्री का उसके पति जैबुल से पारिवारिक कलह को लेकर शनिवार दोपहर विवाद हो गया। जिस पर जैबुल से उसे खरी खोटी सुना दी। जिससे आहत होकर वह गंगाघाट रेलवे क्रासिंग पहुंची। जहां उसने सवा एक बजे लखनऊ से कानपुर जा रही राप्ती सागर सुपरफास्ट ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने एम्बुलेंस से उसे कानपुर उर्सला भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जैबुल ने दो शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी बीना भी है। गायत्री के एक माह पहले बेटा पैदा हुआ था। मां की मौत के बाद उसके सिर से मां का साया उठ गया।

जमीनी विवाद को लेकर युवक को अगवा करने का किया प्रयास

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली उन्नाव। नरबीजपुर निवासी एक युवक शनिवार भोर पहर खेतों पर शौच के लिये जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और चाकू की नोंक पर उसे खेतों में खींच ले गये। जहां आरोप है कि युवकों ने उसे जाने से मारने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपियांे के खिलाफ गंगाघाट कोतवाली में तहरीर दी है।
नरबीजपुर निवासी मनोज जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे वह खेतों में शौच के लिये जा रहा था। तभी आरोप है कि आजाद नगर निवासी रंजीत पाल, मुरलीपुर निवासी धर्मेन्द्र उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसे चाकू और तमंचे के बल पर उसे खेतों की ओर घसीट कर ले जाने लगे और अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान खेतों पर मौजूद ग्रामीणांे की नजर पड़ गई। जिस पर शोर मचाया। जिस पर आरोपित भागने लगे। ग्रामीणों ने रंजीत को पकड़ कर जमकर धुनाई की। पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बालूघाट चैकी में गांजा बेचने पर कुमार विश्वास और एमएलसी ने ली चुटकी

  • शुक्रवार रात बालूघाट चैकी में युवक के गांजा बेचने का वीडियो हुआ था वाॅयरल

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गांजा बिक्री खुलेआम देखी जा सकती है। इसके बावजूद पुलिस गांजा विक्रेताओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शुक्रवार को बालूघाट पुलिस चैकी के सामने एक युवक गांजा बेच रहा था। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में ही नहीं आम लोगों में हड़कंप मच गया। घटना को एसपी ने गंभीरता से लिया है। वहीं कुमार विश्वास और एमएलसी ने टिवीट कर चुटकी भी ली।
बालूघाट स्थित नमामि गंगे घाट पर बनी गंगाघाट की बालूघाट पुलिस चैकी में एक युवक का अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। जिसका कुछ लोगांे ने ग्राहक बनकर वीडियो बना लिया और वीडियो सोशल साइटांे पर वाॅयरल कर दिया। वीडियो में एक युवक गांजा बेच रहा था। जहां उससे वीडियो बनाने वाले युवक ने पूछा कि पुलिस चैकी में गांजा बेच रहे हो ऐसे में पुलिस का डर नहीं है और खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। जिस पर गांजा विक्रेता ने बताया कि बालूघाट चैकी इंचार्ज मनोज सिंह को 20 हजार रुपए महीना देते हैं। इसलिए खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। अगर तुमको भी गांजा बेचना है तो तुम्हरी हम बात करा दे। गांजा बेचने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। वहीं वीडियो वाॅयरल होने पर सपा एमएलसी सुनील साजन ने चुटकी लेते हुये सोशल साइट पर पोस्ट किया कि सत्ता के गांजा प्रेम को देखते हुये लगता है कि सरकार जल्द ही इसे प्रादेशिक बूटी ने घोषित कर दें, क्योंकि धर्म की अफीम अब उतर रही है तो सरकार को अब नया रास्ता तो तलाशना ही होगा, बाकी सरकार की कार्य प्रणाली को जनता खुद ही समझ रही है। फैसले होश में हो रहे है या…. किया। वहीं कवि कुमार विश्वास ने टवीट किया कि तुम ही सदा दोष-दर्शन करते रहे हो आशीष। अरे जिस पुलिस चैकी में वो बेचारा गांजा बेच रहा है, उसका तो नाम ही नमामि गंगे चैकी है हमारे सैयद इब्राहिम रसखान चचा तो पहले ही कह गए हैं। एरी सुघामई भागीरथी नित पथ्य अपथ्य बने तोहिं पोसे। आक धतूरो चाबत फिरै विष खात फिरै सिव तेऐ भरोसे। पोस्ट कर खूब चुटकी ली। वहीं सीओ सिटी कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस की छवि धूमिल करने के लिये दो हजार रूपये देकर चैकी में गांजा बेचने का वीडियो वाॅयरल कराया गया है। युवक को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो बनाने वाले की तलाश की जा रही है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel