प्रतापगढ़ पुलिस ने किया दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जनपद की पुलिस नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में तेजी पकड़ती नजर आ रही है। शनिवार को थाना पट्टी से उ0नि0 पंकज सिंह द्वारा मु0अ0सं0 211/20 धारा 393 भादवि में वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र रामकुमार सिंह नि0 मठिया, इन्दौर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र पट्टी के उडईयाडीह तिराहा से गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जनपद की पुलिस नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में तेजी पकड़ती नजर आ रही है। शनिवार को थाना पट्टी से उ0नि0 पंकज सिंह  द्वारा मु0अ0सं0 211/20 धारा 393 भादवि में वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र रामकुमार सिंह नि0 मठिया, इन्दौर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र पट्टी के उडईयाडीह तिराहा से गिरफ्तार किया गया और थाना महेशगंज से उ0नि0 प्रेमपाल सिंह सिंह  द्वारा मु0अ0सं0 242/20 धारा 447, 394, 323, 504, 506, 427 भादवि में वांछित अभियुक्त लालसिंह उर्फ लाल साहब उर्फ अरूण कुमार सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह नि0 परान का पुरवा हीरागंज थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।

About The Author: Swatantra Prabhat