जनसंवाद कार्यक्रम में अल्का सिंह पटेल ने बांटे मास्क, सोसल डिस्टेंस में सुना संबोधन

ब्यूरो रिपोर्ट :- संदीप तिवारी बाराबंकी बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के संबोधन सुनने के लिए बंकी देहात की प्रभारी अल्का सिंह पटेल (महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की जनसंबाद रैली में महिलाओ के साथ सोशल डिस्टेंस

ब्यूरो रिपोर्ट :- संदीप तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के संबोधन सुनने के लिए बंकी देहात की प्रभारी अल्का सिंह पटेल (महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) ने   वीडियो कांफ्रेंसिंग की जनसंबाद रैली में महिलाओ के साथ सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मास्क देकर महिलाओ को स्मृति ईरानी के संबोधन को सुनवाया।

संबोधन में स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्र की बागडोर काबिल हाथों में हो तो संघर्ष सफलता में बदलता है। देश की कमान जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के प्रयास से राष्ट्र नायक नरेंद्र मोदी के हाथ में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत से 10 करोड़ परिवारों को चिकित्सा सहायता का संकल्प लिया।

यह अकल्पनीय था, लेकिन एक साल के भीतर एक करोड़ से अधिक परिवारों को देश और 18 लाख परिवारों को उत्तर प्रदेश में सहयोग मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन्होंने 70 साल देश को लूटा, उनके लिए यह बातें मायने नहीं रखतीं। क्या कोई कल्पना कर सकता था कि देश ऐसा मंजर देखेगा कि एक के बाद एक मनमोहन सरकार के मंत्री पॉलीटिकल हफ्ता देंगे। किसी ने सोचा था कि यूपीए अध्यक्ष ऐसा संस्थान स्थापित करेंगी।

जिसमें मेहुल चैकसी जैसों से चंद लिया जाएगा। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत से 10 करोड़ परिवारों को मेडिकल मदद का अज्म लिया. ये ना काबिले तसव्वुर था लेकिन एक साल के अंदर मुल्क में एक करोड़ से ज्यादा परिवारों और उत्तर प्रदेश में 18 लाख परिवारों को फायदा मिला है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel