औराई के कुरौली गांव के एक कुएं से मिला मानव कंकाल।

औराई के कुरौली गांव के एक कुएं से मिला मानव कंकाल।

औराई के कुरौली गांव के एक कुएं से मिला मानव कंकाल। प्रदीप दुबे (रिपोर्टर ) भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरौली गांव में बुधवार की सुबह सीखड़ रजवाहा के पास स्थित एक पुराने कुएँ में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।मालूम हो कि बुधवार की सुबह कुएं

औराई के कुरौली गांव के एक कुएं से मिला मानव कंकाल।


प्रदीप दुबे (रिपोर्टर )

भदोही।
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद मे औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुरौली गांव में बुधवार की सुबह सीखड़ रजवाहा के पास स्थित एक पुराने कुएँ में सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मालूम हो कि बुधवार की सुबह कुएं से सटी बस्ती कटका गोदाम के ग्रामीणों ने बस्ती के एक घर मे घुसे एक सांप को मारने के लिये दौड़ाया तो सांप पास में स्थित कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने जब कुएं में देखा तो एक शव तैरता हुआ दिखाई पड़ा। कुएं में शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तो कंकाल में तब्दील शव को निकलवाया जो बुरी तरह सड़ चुकी है। फिर भी पुलिस ने कंकाल को थाने पर ले गई। अब इसकी जानकारी तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह कंकाल में तब्दील शव किसी महिला का है या पुलिस का। वैसे
देखने समझ में नही आ रह है। पुलिस ने वही पास से एक काला पैंट भी बरामद किया है। हालांकि इस सबका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel