प्यार में पागल आशिक ने पहले अपनी गर्लफ़्रेंडस पर गोली चलाई फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

प्यार में पागल आशिक ने पहले अपनी  गर्लफ़्रेंडस पर गोली चलाई फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

गोरखपुर । रिश्तेदार की लड़की से प्यार का दावा करने वाले एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। इसके पहले गुस्से में उसने लड़की पर भी गोली चलाई। गनीमत थी कि लड़की ने नीचे झुककर खुद को बचा लिया।मामला गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के टिकरिया गांव का है। महावीर छपरा का रहने वाला 25

गोरखपुर ।  रिश्‍तेदार की लड़की से प्‍यार का दावा करने वाले एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। इसके पहले गुस्‍से में उसने लड़की पर भी गोली चलाई। गनीमत थी कि लड़की ने नीचे झुककर खुद को बचा लिया।
मामला गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के  टिकरिया गांव का है। महावीर छपरा का रहने वाला 25 साल का संजीव जयसवाल शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे लड़की के घर में घुस गया। उसने लड़की से प्‍यार का दावा किया। इस पर लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने पिस्‍टल तानकर गोली चला दी। लड़की तुरंत नीचे झुक गई जिससे उसकी जान बच गई। तभी गुस्‍से में संजीव ने अपनी कनपटी पर पिस्‍टल रखकर गोली चला दी। 

प्यार में पागल आशिक ने पहले अपनी  गर्लफ़्रेंडस पर गोली चलाई फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

गोली लगते ही संजीव की मौत हो गई। घर और गांव में कोहराम मच गया। लोग दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे। पुलिस को खबर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सूरत में काम करने वाला संजीव, करीबी रिश्‍ते की लड़की से एकतरफा प्‍यार करता था। उसके पिता राजेश दिल्‍ली में काम करते हैं। कुछ दिन पहले संजीव को पता चला कि लड़की की कहीं और शादी तय हो गई है।पांच दिन पहले इसी सूचना पर संजीव सूरत से गोरखपुर आ गया। 

प्यार में पागल आशिक ने पहले अपनी  गर्लफ़्रेंडस पर गोली चलाई फिर खुद को गोली से उड़ा लिया

शुक्रवार की सुबह उसे पता चला कि लड़की अपने मामा के घर गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी अंतर्गत  टिकरिया गांव गई हुई है। तब वह सीधे उसके घर पहुंच गया। उसने लड़की को बुलाया और एकतरफा प्‍यार का दावा करते हुए शादी से इनकार करने को कहने लगा। लड़की ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। लड़की झुककर बच गई तो उसने खुद के सिर में गोली मार ली। संजीव ने जिस पिस्‍टल का इस्‍तेमाल किया वो किसकी थी फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel