थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय कुमार दूबे द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय कुमार दूबे द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

मादक पदार्थों की तस्करी समेत विभिन्न मामलों में एक महिला सहित पांच अभियुक्त हुए गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला वजीरगंज,गोण्डा-स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे द्वारा अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक महिला अभियुक्त भी शामिल है। शांति भंग के अंदेशे में दो

मादक पदार्थों की तस्करी समेत विभिन्न मामलों में एक महिला सहित पांच अभियुक्त हुए गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट -जयदीप शुक्ला

वजीरगंज,गोण्डा-
स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे द्वारा अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें एक महिला अभियुक्त भी शामिल है।

थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय कुमार दूबे द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

शांति भंग के अंदेशे में दो अभियुक्तों को ग्रामसभा सेहरिया थानाक्षेत्र वजीरगंज से गिरफ्तार किया गया जिसमें बृजेश सिंह पुत्र हौसला सिंह व दृजराज सिंह पुत्र कन्हैया बख्श सिंह शमील हैं।

अवैध कच्ची शराब बिक्री करने के मामले में एक महिला अभियुक्त मंजू सिंह पत्नी सुशील सिंह निवासी ग्राम नैपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

वहीं मादक पदार्थों के साथ एक अनीश पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम जमालपुर मौजा बिरहमत पुर थानाक्षेत्र वजीरगंज को गिरफ्तार किया गया है।ग्राम बंधवा से गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मादक पदार्थ अल्परासेफ़ की 100 गोलियां बरामद की गई हैं।अभियुक्त के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय कुमार दूबे द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

वहीं थानाक्षेत्र के तुर्काडीह नहर के पास से एक अभियुक्त कप्तान सिंह पुत्र टेकई सिंह निवासी सेहरिया को एक एल्मुनियम पंच के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित मामलो में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार,उप निरीक्षक अखिलेश यादव,भोलाशंकर,प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अंजनी तिवारी,विजय सिंह,कांस्टेबल दया यादव,मनोज कुमार,अजय कुमार शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा सिंह व आकांक्षा सिंह शामिल रही।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel