कांग्रेस प्रत्याशी मेराजुद्दीन किछौछवी सहित कई लोगो ने किया नामांकन
प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध
स्वतंत्र प्रभात/अम्बेडकर नगर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध कांग्रेस प्रत्याशी टांडा से सै मेराजुद्दीन किछौछवी, अकबरपुर से प्रियंका जायसवाल, कटेहरी से निशात फातिमा और आलापुर सुरक्षित से सत्यंवदा पासवान ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र, उप्र कांग्रेस सचिव मो अनीश खान, अमित कुमार जायसवाल प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। नामांकन के पूर्व सभी प्रत्याशियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जनपद में अपनी दमदार मौजूदगी दिखायी प्रियंका गांधी, जिलाध्यक्ष और प्रत्याशियों के नारे से जनपद मुख्यालय गुंजायमान कर दिया।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, पी सी सी सदस्य सरिता यादव, सुनील मिश्र, डॉ विजय शंकर तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, नरसिंह "लबब्बू, सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ला, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, अनूप तिवारी, विशाल वर्मा, मनजीत राजभर, रघुनाथ पटेल,मो जियाउद्दीन अंसारी, उदयभान मिश्र राजबहादुर, शिमला भारती, अफरोज आलम वेग, दीपक वर्मा, अनूप तिवारी, राम वचन शुक्ला, शोभनाथ कन्नौजिया, कुलदीप उपाध्याय, जैसराज गौतम, अनंत बहादुर सिंह, फिरोज अहमद किछौछवी, रेहाना बानो, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, नंदकुमार गुप्ता दद्दू, जगराम साहू, राजकुमार जायसवाल।

Comment List