
शैल्टर होम इंचार्ज ने प्रवासी मजदूर भाई-बहिन को 2.50 लाख में बेचा
सत्यवीर यादव अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्र में दुबे के पडाब पर एक लड़का और एक लड़की दोनों रो रहे थे,दोनो को देख क्षेत्र के काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता ने कारण जाना तो पैरो तले हवा निकल गई कि शैल्टर होम के संचालक द्वारा दोनों भाई-बहिन को
सत्यवीर यादव
अलीगढ़।
थाना गांधी पार्क क्षेत्र में दुबे के पडाब पर एक लड़का और एक लड़की दोनों रो रहे थे,दोनो को देख क्षेत्र के काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता ने कारण जाना तो पैरो तले हवा निकल गई कि शैल्टर होम के संचालक द्वारा दोनों भाई-बहिन को 2.50 लाख रूपये में किसी को बेच दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रही है।
भाजयुमों महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन ने दोनों से पूंछा की तुम क्यों रो रहे हो,तो उन दोना ने बताया कि मेरा नाम,अरविंद शर्मा,और ये मेरी बहन ज्योति शर्मा है। हम दोनों 2 महीने से गांधी पार्क नगर निगम के शैल्टर होम में ठहरे हुए है। शैल्टर होम का इंचार्ज कुमरपाल ने मेरी बहन ज्योति को किसी कालीचरण,राज नाम के व्यक्ति को 250 लाख रुपए में बेच दिया है।
दोनो ने अपना निवास एटा जिले के गाँव डुमरिया बताया है कि इन बात सुनकर भाजपा नेता राहुल चेतन दोनो बहन भाई को थान गांधी पार्क ले आये और पूरे प्रकरण से थाना प्रभारी को अवगत कराया।
जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
भाजयुमों महानगर उपाध्यक्ष राहुल चेतन ने कहा इस पूरे प्रकरण में नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है,अगर कोई घटना घटित होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
नगर आयुक्त को जब यह जानकारी राहुल चेतन ने दी तो उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही नही की,भाजपा सरकार प्रवासी मजदूरों के रखाव, खाने, पीने, ठहरने आदि की व्यवस्था कर रही है,लेकिन नगर निगम के कुछ ला परवाह अफसरों की वजह भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहें। प्रवासी मजदूरों के साथ ऐसी घटना निन्दनीय है।।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List