
पंचायती राज विभाग की कार्यशाला में भदोही से शामिल हुई प्रधान अनीता बिंद
पंचायती राज विभाग की कार्यशाला में भदोही से शामिल हुई प्रधान अनीता बिंद
महिला ग्राम प्रधानों में नेतृत्व क्षमता एवं कौशल विकास मिशन की लखनऊ में सम्पन्न हुई कार्यशाला
पंचायती राज विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव ने दिया प्रशस्ति पत्र
ज्ञानपुर।
जनपद भदोही की एकमात्र महिला ग्राम प्रधान अनीता बिंद ने पंचायती राज विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया।कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने औराई विकास खण्ड की मवैया हरदोपट्टी गांव की ग्राम प्रधान अनीता बिंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला ग्राम प्रधानों में नेतृत्व क्षमता एवं कौशल विकास के लिए शुक्रवार को लखनऊ में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश से कुल 32 ग्राम प्रधान और उनके साथ पंचायत सचिव व पंचायत सहायक कार्यशाला में शामिल हुए।
कार्यशाला में मिशन शक्ति एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विमेन लीडरशिप कार्यक्रम की घोषणा एवं महिलाओं के नेतृत्व कौशल पर विकसित प्रशिक्षण माड्यूल का विमोचन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पंचायती राज विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव मनोज सिंह ने पंचायतो को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला।ग्राम प्रधान अनीता गौतम ने बताया कि कार्यशाला में दी गयी जानकारियो व निर्देशो के अनुसार ग्राम सभा को आदर्श व आत्म निर्भर गाँव बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List