सासंद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, बोले-दंगे तो सपा कराती है, साथ ही कांग्रेस पर भी साधा निशाना ​​​​​​​

सासंद साक्षी महाराज का अखिलेश यादव पर तंज, बोले-दंगे तो सपा कराती है, साथ ही कांग्रेस पर भी साधा निशाना ​​​​​​​

  रेलवे स्टेशन पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है।


डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी Read More डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी

स्वतंत्र प्रभात

 उन्नाव  रेलवे स्टेशन पर हुए एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दंगा तो सपा कराती है। अखिलेश यादव पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अगर हर घर तिरंगा यह दंगा के लिए है। राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए क्या होगा। दंगा तो सपा कराती रही है। जब अखिलेश की सरकार थी, तब उनका कैबिनेट मंत्री मुजफ्फरनगर में दंगों के लिए कह रहे थे कि होने दो और चलने दो थोड़ा और होने दो हिंदुस्तान और प्रदेश की जनता जानती है कि दंगा कौन कराता है। अब योगी जी प्रदेश में आए हैं, मोदी जी देश में आए हैं। इसके बाद कहीं कोई दंगाई अपना सिर नहीं उठा पाया है। जहां कहीं भी दंगाई अपना फन उठाएंगे वहीं कुचल दिए जाएंगे। साक्षी महराज ने यह भी कहा कि मैंने कहा ना कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचती है। अगर ऐसा हमने किया होता तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कैसे बन जाती। राजस्थान में कांग्रेस सरकार कैसे बन जाती और अन्य प्रदेशों में अन्य पार्टियों के सरकार हैं। वह जीत जाते हैं तो अच्छा बताते हैं। हार जाते हैं तो हमारे ऊपर आरोप लगाते हैं तो यही कहा जा सकता है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel