उप निरीक्षक ने दिव्यांग की बेटी की शादी लिए दिया एक लाख रूपया

उप निरीक्षक ने दिव्यांग की बेटी की शादी लिए दिया एक लाख रूपया


बांदा। 

बांदा जिले के गांव जौहरपुर के रहने वाले अखिलेश प्रधान सिंह जो वर्तमान में केंद्रीय पुलिस बल पर उपनिरीक्षक के पद पर मुंबई में तैनात हैं जिनको सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था कि फतेहपुर जिले की खागा तहसील के गांव विक्रमपुर के दिव्यांग काजू की बेटी की शादी होनी है जिसमें वह मदद की गुहार लगा रहा है। तभी तत्काल प्रभाव से उप निरीक्षक अखिलेश प्रधान सिंह ने सत्यता को परखा और अपने मित्रों को भेज कर सच्चाई को जाना। इसके बाद उनको महसूस हुआ कि वास्तव में मदद की जरूरत है। लड़की के पिता हाथ पैर से विकलांग है तो उन्होंने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से अपने दोस्तों आदि से आग्रह कर 100000 की मदद दी।

बताते चलें कि 6 जून 2022 को दिव्यांग की बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम तरीके से संपन्न हुई। उप निरीक्षक अखिलेश प्रधान सिंह को छुट्टी न मिलने के कारण वह शादी पर नहीं आ पाए । लेकिन वीडियो कालिंग के माध्यम देखकर और अपने दोस्तों को भेज कर शादी संपन्न कराई जब इसकी जानकारी दैनिक भारत कनेक्ट को हुई तो उन्होंने उप निरीक्षक का पता लेकर उनसे संपर्क किया। हमारी टीम ने जब उनसे बातचीत की तो उप निरीक्षक अखिलेश प्रधान सिंह ने बताया कि अगर कहीं भी दिव्यांग या गरीब परिवार की लड़की को जरूरत हो तो हम उनकी हमेशा सहयोग के लिए तैयार हैं जो भी सहयोग होगा वह दिया जाएगा और बहुत खुशी की बात है कि एक गरीब दिव्यांग के बेटी की मेरे मदद से धूमधाम से शादी हो गई।
 

About The Author: Swatantra Prabhat