चारागाह की सुरक्षित जमीन को खाली कराने के लिए ग्रामीणों ने की उपजिलाधिकारी से शिकायत

Swatantra Prabhat Picture
Published On

चारागाह की सुरक्षित जमीन को खाली कराने के लिए ग्रामीणों ने की उपजिलाधिकारी से शिकायत


महराजगंज रायबरेली।


 तहसील क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे कुशमहुरा गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोगों ने ग्राम सभा की चारागाह की सुरक्षित जमीन पर जबरन कब्जा कर गेहूं की फसल बो रखी 

जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी शालिगराम  से की है उप जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र राम हेत निवासी पुरे गोसाई मजरे कुशमहुरा ने कहा है कि गांव के ही दबंग प्रतिपक्षी  सत्रोहन पुत्र पंचम अहोरवा दिन पुत्र दसऊ राम अवध पुत्र राम अवतार रामआसरे पुत्र दसऊ सहित आधा दर्जन लोगों ने ग्राम सभा कुशमहुरा की सरकारी सुरक्षित जमीन चारागाह पर साहरगी के बल पर विगत कई वर्षों से कब्जा किए हुए हैं

रसोई गैस की मारा मारी के बीच डीजल पेट्रोल का संकट Read More रसोई गैस की मारा मारी के बीच डीजल पेट्रोल का संकट

 धान व गेहूं की फसल उगाते हैं तथा सुरक्षित जमीन पर कब्जा किए हुए है आए दिन शिकायतकर्ता से गाली गलौज वह जान से मारने की धमकी भी दिया करते हैं जबकि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सुरक्षित जमीन को खाली करवाने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं ऐसे में क्या राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते चारागाह की सुरक्षा जमीन पर अवैध कब्जाकारी कब्जा किए हुए है और वही  सरकार की मंशा को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं

अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन, Read More अफवाहों पर ना ध्यान दें लोग, अब पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन,

 राजस्व विभाग के कर्मचारी जबकि मामले में उप जिलाधिकारी शालिगराम  ने दूरभाष पर बताया कि शिकायती पत्र मिला है राजस्व विभाग की जांच टीम गठित कर अवैध कब्जा धारियों से चारागाह की जमीन जल्द ही खाली करवाई जाएगी
 

झूंसी में जलनिकासी संकट: नैका सहित कई इलाकों में नालियों का अभाव बना बड़ी समस्या। Read More झूंसी में जलनिकासी संकट: नैका सहित कई इलाकों में नालियों का अभाव बना बड़ी समस्या।

About The Author

Post Comments

Comments