ब्यालर के सायरन से उठ रही, आवाज जनता दहशत में
ब्यालर के सायरन से उठ रही, आवाज जनता दहशत में
रिपोर्ट/सुदर्शन शुक्ला
सहजनवा गोरखपुर-
देखा जाय तो गीडा स्थित एक फैक्ट्री से दिन हो रात ब्यालर के सायरन से काफी देर तक तेज आवाज निकलती रही है। जैसे ही ब्यालर के सायरन से गैस बाहर निकली है उसमें से तेज आवाज निकलती है।
आवाज इतनी तेज होता है कि करीब 10 किमी परिक्षेत्र की जनता सहम जाती है। वही प्रशासन सब कुछ देखते हुए भी मूकदर्शक बना रहता है। फैक्ट्री द्वारा किये जा रहे ध्वनि प्रदूषण पर जिम्मेदार विभाग केवल जनता का उत्पीड़न करना जानती है।
वही उद्यमियो के फैक्ट्रियों द्वारा किये जा रहे ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई क्यो नही। इसका जबाब प्रशासन के पास नही है। यदि प्रशासन द्वारा इस संवेदनशील मामले पर समय से ध्यान नही दिया गया। तो एक दिन क्षेत्र की जनता लामबंद होकर उन फैक्ट्रियों के खिलाफ बिगुल फूक देगी। जिसका पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस बाबत तहसीलदार सहजनवा केशव प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। यदि जनता को समस्या आ रही है तो उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

Comment List