
दुबौलिया मे अज्ञात कारण से लगी आग में चार झोपड़ी जल कर हुऐ राख
दुबौलिया मे अज्ञात कारण से लगी आग में चार झोपड़ी जल कर हुऐ राख
बस्ती।
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के पास किशुनपुर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग से चार लोगों की रिहायशी झोंपड़ी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों एवं फायर विग्रेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
किशुनपुर गांव निवासी हरिश्चन्द्र, लालचंद, पेशकार, जाधव के रिहायशी झोंपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते चार झोपड़ी जलकर राख हो गई।
झोंपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण समझ में नही है। आग कैसे लगी यह पता नही चल पा रहा है लेकिन आग से काफी नुकसान हो गया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरन्त पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। मौके पर फायर बिग्रेड व पुलिस के साथ पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List