
भ्रष्टाचार की दलदल में फंसा विकासखंड हंडिया
प्रधानों ने यह भी बताया कि अगर ग्राम प्रधानों का शोषण बंद नहीं किया जाएगा
स्वतन्त्र प्रभात
हहण्डिया( प्रयागराज)
हंडिया विकास खंड सभागार में आज हंडिया विकासखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की बैठक हुई बैठक के बाद सभी प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अगुवाई में विकासखंड हंडिया का घेराव करते हुए खंड विकास अधिकारी देव कुमार को एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विकासखंड के अधिकारियों के द्वारा प्रधानों का शोषण किया जा रहा है।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि सचिव, ए.पी.ओ. व टी.ए. के द्वारा ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है प्रधानों ने यह भी बताया कि राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से किए गए कार्यों में सचिवों के द्वारा 40% कमीशन का मांग किया जाता है तथा मनरेगा की फाइल व आईडी बनाने के नाम पर ए.पी.ओ. के द्वारा 5% कमीशन मांगा जाता है वही टी.ए. के द्वारा भी कमीशन का मांग किया जाता है।
प्रधानों ने यह भी बताया कि अगर ग्राम प्रधानों का शोषण बंद नहीं किया जाएगा तो हम ग्राम प्रधान किसी भी प्रकार का कोई विकास कार्य करने में सक्षम नहीं होंगे और इसके जिम्मेदार ब्लॉक के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण होंगे प्रधानों ने यह भी बताया कि अगर 40 से 50% का कमीशन ब्लॉक के कर्मचारियों को दे दिया जाएगा
तो विकास कैसे हो पाएगा जब उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी देव कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं अभी-अभी पदभार संभाला हूं मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है प्रधानों के द्वारा मुझे आज ज्ञापन दिया गया है उसकी जांच किया जाएगा जो सत्य सत्य होगा उसके आधार पर दोषी कर्मचारियों के ऊपर कारवाई किया जाएगा।
इस मौके पर हंडिया विकासखंड क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष जय प्रकाश यादव सचिव जय शंकर यादव ग्राम प्रधान भेलसी, नंदलाल गुप्ता ग्राम प्रधान किहुनी राजेश कुमार यादव ग्राम प्रधान तारागांव, राजीव कुमार ग्राम प्रधान पूरे मथुरादास सहित सभी ग्राम प्रधान वह प्रतिनिधि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List