नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

अवैध अतिक्रमण होने से दो वार्डो में जल जमाव होने से परेशान ग्रामीण


स्वतंत्र प्रभात 
 


सुदर्शन शुक्ल

सहजनवा गोरखपुर-नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 4 केशव पुर में बने पुलिये के पास नाले पर अवैध अतिक्रमण कर लिए जाने से जल निकासी की व्यवस्था नही होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। और नाले पर किये गये अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग प्रशासन से  किया।

डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी Read More डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सभासद पति लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा दो वार्डो के जल निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए तहसील रोड पर स्थित पुलिया से सटे नाले का निर्माण कराया गया था। जिससे 4 और 8 केशवपुर वार्ड के लोगो के घरो और बरसात  के पानी का जल निकासी होता है। पुलिये से सटे आराजी 106 जो सरकारी भूमि भी है। लेकिन एक व्यक्ति द्वारा नाले पर अवैध अतिक्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था को बन्द कर दिया गया है। 

गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल Read More गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

बाद में छूटी हुई भूमि पर गीडा प्रशासन ने गेट बना दिया है। जिससे दोनो वार्ड में जल जमाव बना हुआ है। जिससे संचारी रोग फैलने का खतरा मडरा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा नगर पंचायत और उपजिलाधिकारी सहजनवा से शिकायत भी दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत और उपजिलाधिकारी द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी दिया गया था।

 लेकिन अभी तक अवैध अतिक्रमण नही हटाया गया। जिससे दोनो वार्डो में जल जमाव की स्थित बना हुआ। ग्रामीणों के प्रशासनको चेतावनी दिया है। कि यदि एक सप्ताह के अंदर अवैध अतिक्रमण नही हटाया गया तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


प्रदर्शन करने वालो में विनय राव सर्वजीत यादव दीपक कुमार संजय कुमार अजय कुमार सुधीर कन्हैया यादव बलराम मद्धेशिया विकास प्रजापति रामनाथ विवेक यादव विजय कुमार मौजूद थे।
 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel