बाढ राहत सामग्री ना मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

बाढ राहत सामग्री ना मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

बाढ राहत सामग्री ना मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया


स्वतंत्र प्रभात 


 

रिपोर्ट सुदर्शन शुक्ल

पाली क्षेत्र मे बखिरा झील के पानी से प्रभावित गोविंन्दपुर द्वितीय ग्रामीणों मे प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण ना करने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए तहसील प्रशासन से ग्रामीणों मे तत्काल बाढ राहत सामग्री का वितरण कराने की माग किया है। 

 क्षेत्र के गोविन्दपुर द्वितीय गाव के प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया बखिरा झील के पानी सकङो घरों मे पानी घुस गया है। गाव के तीन तरफ अभी भी घरों व दरवाजो पर पानी लगा हुआ है । जिसके कारण ग्रामीणों जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही ग्रामीणों का समुचा फसल बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गया है। शासन द्वारा ‌बाढ प्रभावित गांवों में लोगों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया ।

लेकिन आज तक गोविंदपुर द्वितीय में राहत सामग्री  वितरण नहीं किया गया है।जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तहसील प्रशासन से जल्द से जल्द गाव मे बाढ राहत सामग्री का वितरण का वितरण कराने की मांग किया है। प्रदर्शन करने वाले श्रीराम, पृथ्वी, केसरी, अमेरिका, वीरे, साधु, बालकिशुन, दर्शन निषाद, अर्जुन निषाद, औलाद  चुटकन निषाद  विशेषण, ज्ञान धर, सर्वजीत, मदन सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024