तेंदुएं ने बनाया दो बकरियों को शिकार

तेंदुएं ने बनाया दो बकरियों को शिकार

सीताराम ने सूझबूझ के साथ भाग कर बचाई तेंदुए से जान 



 

स्वतंत्र प्रभात

डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी Read More डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी

निचलौल, महराजगंज। निचलौल रेंज के अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया तथा एक व्यक्ति को भी अपना शिकार बनाना चाहा लेकिन लेकिन व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई।

गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल Read More गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

जानकारी के मुताबिक बीती रात बड़हरा चरगहा के छघरवा टोला निवासी सीताराम राजभर बकरियों को तबेले में बांधकर भोजन करने चला गया, वापस आया तो तेंदुए ने दो बकरियों को शिकार कर तीसरी बकरी को भी शिकार बनाने जा रहा था, तभी सीताराम ने दरवाजा खोला तो देखा दो बकरियों को तेंदुआ अपना शिकार बना कर खा रहा था। दरवाजा खुलते ही दरवाजे पर छलांग लगा दिया जिससे सीताराम के होश उड़ गए और सीताराम ने अपनी सूझबूझ से किसी तरह भागकर जान बचाई।

तेंदुए ने घर के पीछे झोपड़ी को फाड़ छलांग लगाकर जंगल की तरफ भाग गया। वहीं तत्काल मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा ने पहुंच कर वन विभाग को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक वन  विभाग के कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel