सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, राहत सामग्री वितरित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा, राहत सामग्री वितरित

बाढ़ सुरक्षा एवं राहत बचाव कार्य को लेकर सरकार गंभीर है तो वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत



 

स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज बृजमनगंज, फरेंदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महराजगंज जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में अगले तीन दिनों के अंदर पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री पहुंच जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 सितंबर तक बाढ़ की आशंका बनी रहेगी, ऐसे में सभी लोगों को सतर्क रहना होगा।

बाढ़ में घर गिरने पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत बृजमनगंज क्षेत्र के जीएस पब्लिक स्कूल शहाबाद में ग्यारह बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी और राहत सामग्री का वितरण कर हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से लगभग डेढ़ दर्जन जनपद प्रभावित हैं, जिसमें महराजगंज भी है। मैंने स्वयं फरेंदा और सदर का हवाई सर्वेक्षण कर क्षति का अवलोकन किया है।

शासन-प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत कार्यों में लगे हैं जिसमें वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत सभी जनप्रतिनिधि प्रशासन का मार्गदर्शन और सहयोग कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत मिले और इसी मंशा के अनुरूप जनपद में बाढ़ की विभीषिका को कम करने के लिए शासन द्वारा 30 परियोजनाओं शुरूआत किया गया।

इन परियोजनाओं में 9 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि शेष पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए शासन द्वारा प्रशासन को पर्याप्त धनराशि और संसाधन मुहैया करवाये गये हैं। जनपद में एनडीआरएफ व एसडीआरफ की टीमें भी लगाई गयीं हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा एवं राहत बचाव कार्य को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर संचालित किया जा रहा है।

इसके साथ ही पीड़ित परिवारों तक बाढ़ राहत सामाग्री भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने महराजगंज जनपद के सभी बाढ़ प्रभावित 155 गांवों में तीन दिनों के अंदर नोडल अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित कर राहत सामाग्री का वितरण कराने का निर्देश भी दिया। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों के प्रति अपनी और सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में सरकार आपके साथ खड़ी है।

लेकिन शासन प्रशासन के प्रयासों के बीच आप सभी की सावधानी व सतर्कता भी अहम है। बाढ़ कम होने के बाद गांवों में संक्रामक बीमारी पांव न पसारे इसके लिए सरकार द्वारा कल से शुरू की जा रही विशेष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता व स्वास्थ सेवाएं की जाएंगी इसके लिए सभी विभाग मिल कर सामूहिक प्रयास करें।

इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, प्रेमसागर पटेल, ज्ञानेन्द्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, अमनमणि त्रिपाठी, डीएम डॉ. उज्जवल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सोगरवाल सहित जिले के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel