भारत दुनिया में महंगी हो सकती हैं खाने पीने की चीजें भारत पर भी असर हो सकता है

भारत दुनिया में महंगी हो सकती हैं खाने पीने की चीजें भारत पर भी असर हो सकता है

रवांडा के पूर्व कृषि मंत्री एग्नेस कालीबाटा ने कहा, ‘दुनिया में जो घटनाएं हो रही हैं, उनका असर हम सब पर हो रहा है


स्वतंत्र प्रभात 
 

पुनीत कुमार 
 

गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल Read More गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

पूरी दुनिया में खाने-पीने की चीजें और महंगी हो सकती हैं, जो पहले से एक दशक के ऊंचे स्तर के करीब है। कारण यह है कि कई देशों में खराब मौसम फसलों को प्रभावित कर रहा है। इसका असर भारत पर भी हो सकता है, जो दाल और खाद्य तेल जैसी कई एग्री कमोडिटी का आयात करता है। कुछ समय से अलग-अलग देशों में समस्याएं देखी जा रही हैं। मसलन, भीषण ठंड ने ब्राजील में कॉफी की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

फूड सिस्टम्स समिट 2021 के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत और रवांडा के पूर्व कृषि मंत्री एग्नेस कालीबाटा ने कहा, ‘दुनिया में जो घटनाएं हो रही हैं, उनका असर हम सब पर हो रहा है। मौसम के गंभीर असर दिखने शुरू हो गए हैं। पहले हमने इसके कम करके आंका, पर अब ऐसा नहीं कर सकते। यह वाकई गंभीर समस्या है।’

डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी Read More डीएम साहब, एक नज़र हमारी ‘गांव की गंगा’ पर भी

चीन में बाढ़ से जानवरों में बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका-कनाडा में गर्मी और सूखे ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। यूरोप में भी मूसलाधार बारिश से तैयार फसल खराब हो रही है। ब्राजील चीनी का भी बड़ा उत्पादक है, जहां करीब 100 साल के सबसे भीषण सूखे के कारण सिंचाई भी मुश्किल हो गई है।

खराब मौसम के असर को कम करके आंका गया

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel