
करैली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 अभियुक्त धीरज पाण्डेय व राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर 12 सिम, 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल, 83000 रुपये नगद, 01 पेन ड्राइव, 02 कार्ड रीडर, 11 आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया। प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जनपद प्रयागराज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन
प्रयागराज: पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जनपद प्रयागराज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा क्षेत्राधिकारी प्रथम सत्येंद्र तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में 21 जून सोमवार असगरी तिराहे से करीब शाम 7:10 पर थाना करैली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 517/2021 धारा 420 धारावी 66d आईटी एक्ट ऑनलाइन कंपनी पेनियरबाय
साइबर अपराधी पेनियर बाय कंपनी के साथ साथ विभिन्न कंपनियों के बिजनेस पार्टनर रिटेलर, डिस्ट्रीब्यूटर को ऑनलाइन विभिन्न पेमेंट बैंकों के एप जैसे गो पेमेंट, स्पाइसमनी, एपीएस, सी.एस.पी., जयश्री गूगल पेटीएम ऐप का दुरुपयोग कर के भोले भाले लोगों को ब्लॉक मैसेज की पूर्ति हेतु लिंक भेज कर आम लोगों के खातों में पहुंच बनाकर बेहद शातिराना तरीके से खातों से पैसे फेक आई.डी व मोबाइल नंबरों से खोले खातों में ट्रांसफर कर के एटीएम के माध्यम से रुपए निकालने या ऑनलाइन खरीददारी करके अपने पक्ष में रुपयों का प्रयोग कर लेते हैं।
पकड़े गए धीरज पांडे और राहुल पाण्डेय भोले भाले लोगों की विभिन्न पेमेंट बैंकों में खाता खुलवा कर उसमें अपने ग्रुप के लोगों का फेक पतो से लिए गए मोबाइल नंबर पर ईमेल आई.डी अंकित करते थे व वॉइस के ग्रुप के झारखंड जामताड़ा के धर्मेंद्र उर्फ बाबू भाई व उसका भाई योगेंद्र नारायण सिंह वाराणसी द्वारा उपलब्ध कराए गए सीनियर सिटीजन के बैंक डेटाबेस को टारगेट करके ब्लॉक मैसेज व लिंक भेज कर या फर्जी कस्टमर केयर बंद कर वह फर्जी बैंक मैनेजर ट्रेजरी ऑफिसर बन कर आम लोगों के खातों में पहुंच बना कर फेंक विभिन्न कंपनियों के वायलेट मनी ट्रांसफर कंपनियों जैसे गूगल पे, गो पेमेंट, पेनियर बाय, पेटीएम इत्यादि व बैंक खातों में पैसे अपने ग्रुप में अपने पक्ष में आहरित कर लेते हैं।
साइबर अपराधियों के गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में शामिल रहे:
थाना करैली से बृजेश सिंह थाना अध्यक्ष थाना करेली व कांस्टेबल मिथिलेश यादव धर्मेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल बबीता चौधरी।
नारकोटिक्स सेल प्रयागराज से उप निरीक्षक आशीष कुमार व कांस्टेबल संतोष सिंह।
साइबर सेल प्रयागराज से कांस्टेबल पीयूष बाजपेई व नीरज सिंह उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List