मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को साल भर से ब्लाक का चक्कर लगा रही की महिला
On
गोरखपुर चरगांवा ब्लॉक के जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव का मामला 28 वर्षीय दुर्गावती निषाद अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेक्रेटरी व ब्लॉक का लगा रही चक्कर गोरखपुर जिले में मुख्यमंत्री के विशेष गांव वनटांगिया की रहने वाली महिला दुर्गावती को एक साल से अधिक समय से चरगांवा ब्लॉक
गोरखपुर
चरगांवा ब्लॉक के जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव का मामला
28 वर्षीय दुर्गावती निषाद अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेक्रेटरी व ब्लॉक का लगा रही चक्कर
गोरखपुर जिले में मुख्यमंत्री के विशेष गांव वनटांगिया की रहने वाली महिला दुर्गावती को एक साल से अधिक समय से चरगांवा ब्लॉक के अधिकारियों व सचिव द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने को लेकर बार-बार चक्कर लगवाया जा रहा है। विधवा महिला अपने दो मासूम बच्चों को लेकर विगत एक वर्ष से कार्यालय का चक्कर काटने को मजबूर है। बावजूद इसके अभी तक अधिकारियों ने महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया।
बताते चलें कि के चरगांवा ब्लॉक के जंगल तिनकोनिया नंबर तीन गांव के वनटांगिया की रहने वाली 28 वर्षीय दुर्गावती देवी के पति की वर्ष 2019 के दिसंबर माह में असामयिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही महिला सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ चरगांवा ब्लॉक का चक्कर लगा रही है लेकिन ना तो उसकी अधिकारी सुन रहे हैं और ना ही कर्मचारी। वनटांगिया गांव के सचिव द्वारा महिला को बार-बार कागज के लिए दौड़ाया जा रहा है। सचिव द्वारा महिला को पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिपरौली ब्लॉक भेजा दिया गया।
इसके बाद तहसील से जरूरी कागजात बनवाने के बाद पिपरौली ब्लाक पहुंची तो अधिकारियों ने चरगांवा ब्लॉक का मामला बताकर वापस भेज दिया। इसके बाद से लगातार महिला ब्लॉक व सचिव का चक्कर लगा रही है। महिला के दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ा लड़का शिव 5 वर्ष का है जबकि छोटी लड़की 3 वर्ष की है। ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाण पत्र आदि सहित अन्य जरूरी कागजातों के जमा किए जाने के बावजूद भी विधवा महिला को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लगातार मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
इस संबंध में एडीओ चरगांवा श्रीकृष्ण वर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला,जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी फोन रिसीव नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस गांव को दिलाया है राजस्व ग्राम का दर्जा
जंगल तिनकोनिया नंबर तीन के वनटांगिया गांव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया। अभी तक इस गांव के लोग जंगल में निवास करते थे। उनके पास न तो अपनी कोई आईडी थी और न ही पहचान। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव के सभी सदस्यों की आईडी बनाने, आवास दिलाने व मतदान किए जाने का अधिकार दिलाया।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List