
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश कुमार सिंह को कृषि मंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
प्रदेश स्तर पर एकमात्र वरिष्ठ वैज्ञानिक को मिलने वाले इस सम्मान से डॉ सिंह को नवाजे जाने पर क्षेत्रीय प्रगतिशील किसानों में हर्ष की लहर
स्वतंत्र प्रभात
हैदरगढ़ बाराबंकी आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ बाराबंकी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश कुमार सिंह को कृषि विज्ञान केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तर पर एकमात्र वरिष्ठ वैज्ञानिक को मिलने वाले इस सम्मान से डॉ सिंह को नवाजे जाने पर क्षेत्रीय प्रगतिशील किसानों में हर्ष की लहर है। उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ 10 से 12 सितंबरतक आयोजित 3 दिवसीय कार्यशाला मे उत्तर प्रदेश के समस्त कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे है
उपरोक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार सिंह को कृषि विज्ञान केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साही द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉक्टर हिमांशु पाठक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डॉक्टर अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।उपरोक्त सम्मान डॉक्टर शैलेश सिंह को कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया हैतीन दिवसीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र में 1 वर्ष में क्या कार्य किया गया है और आगामी 1 वर्ष में क्या कार्य ककिया जाएगा। उस पर चर्चा की जाएगीउपरोक्त पुरस्कार प्रदेश स्तर पर उपस्थित 89 कृषि विज्ञान केंद्र में से कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ को दिया गया हैं
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List