अन्नदाता किसानों की लड़ाई मजबूती से लडेंगे: भगत सिंह

अन्नदाता किसानों की लड़ाई मजबूती से लडेंगे: भगत सिंह

अन्नदाता किसानों की लड़ाई मजबूती से लडेंगे: भगत सिंह


सहारनपुर।

 आज यहां बीडीएम पब्लिक स्कूल लेबर कॉलोनी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा दो दशक से पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई लड़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई जारी रहेगी। 

भगत सिंह वर्मा ने कहां की कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में आज देश का अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण देश का अन्नदाता किसान और देश बर्बादी के कगार पर है। भारतीय किसान यूनियन देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति व तरक्की के लिए लगातार ईमानदारी से संघर्ष करेगी। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा होंगे राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर होंगे राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक होंगे और प्रदेश महामंत्री मोहम्मद आसिम मलिक होंगे। 
भगत सिंह वर्मा ने कहां की जल्द ही किसानों की समस्याओं को लेकर सहारनपुर में एक विशाल पंचायत होगी। 

बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान Read More बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

बैठक को पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रमोद प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक जिला अध्यक्ष सुशील धारकी जिला महामंत्री सुनील  धीमान जिला संगठन मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जोगेंद्र सिंह यतेंद्र पवार मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह बिल्लू ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर ने किया। बैठक में डॉ मनोज कुमार अश्वनी सैनी शिवम तवर ऋषभ चौधरी प्रवीण कुमार चौधरी कालूराम मोहम्मद परवेज अंसारी अरुण कुमार कक्कड़ भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट विनय कुमार अवनीश धीमान अमित कुमार लकी सुमित वर्मा आदि ने भाग लिया।

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel