
प्राकृतिक खेती एवं डेयरी उद्योग पर आधारित गोष्ठी सम्पन्न
प्राकृतिक खेती एवं डेयरी उद्योग पर आधारित गोष्ठी सम्पन्न
कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषको एवं पशुपालकों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
रायबरेली।
विकास क्षेत्र सतांव के ग्राम लोहरा,सहजौरा में कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर रायबरेली के तत्वावधान में गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं डेयरी उद्योग में ग्रामीण महिलाओं का योगदान पर आधारित एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र मिश्र,उपाध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ तथा अध्यक्ष नानक चंद लख्मानी,उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी लखनऊ थे।
इस अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील कृषक रामगोपाल सिंह चंदेल, शेशपाल सिंह,महीप मिश्रा, जे पी सिंह,श्री सत्य प्रकाश मिश्र ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय,कानपुर के पशुपालन अनुभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वेद प्रकाश,प्रोफेसर एमपीएस यादव ने पशुओं के नस्ल सुधार एवं स्वच्छ दुग्ध उत्पादन पर तकनीकी जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डा.अनुराग सिंह, डा. ज्ञानेन्द्र ने पशुओ में बीमारियो की पहचान एवं उनके निदान की प्राकृतिक बिधि की जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर रायबरेली की अध्यक्ष डा निलमा कुंवर, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.आरपी एन सिंह,डा. ओ.पी. वर्मा एवं. डा. दिपाली चौहान ने कृषको को तकनीकी जानकारी प्रदान की।
उक्त अवसर पर रायबरेली जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के गो आधारित प्रकृतिक खेती करने वाले लगभग 200 कृषको एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया।मंच संचालन डा आर पी एन सिंह तथा श्री शेखर त्रिपाठी ने किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List