संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के साथ की बैठक, कृषि बिल के मुद्दे पर जताया विरोध

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के साथ की बैठक, कृषि बिल के मुद्दे पर जताया विरोध

दिनेशशुक्ल स्वतंत्रप्रभात बिसवाँ (सीतापुर) केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा बिसवां के चंदनपुर में एक बैठक कर उपस्थित किसानों को कृषि बिलों के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संगतिन ऋचा सिंह ने किसानों से अपने हितों के लिए जागरूक रहने

दिनेशशुक्ल

स्वतंत्रप्रभात

बिसवाँ (सीतापुर) केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा बिसवां के चंदनपुर में एक बैठक कर उपस्थित किसानों को कृषि बिलों के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संगतिन ऋचा सिंह ने किसानों से अपने हितों के लिए जागरूक रहने की बात कही। भारतीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम सब मिलजुल कर कृषि बिलों के वापस होने तक यह लड़ाई जारी रखेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के साथ की बैठक, कृषि बिल के मुद्दे पर जताया विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों के साथ की बैठक

प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि यह सरकार झूठे आरोप लगाकर किसान संगठनों को बदनाम करने की जो साजिश रच रही है, उसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वहीं किसान नेता अल्पना सिंह ने कृषि कानूनों को काले कानून बताते हुए सभी से इनका जमकर विरोध करने को कहा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने कहा कि यह सरकार किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं है, और वार्ता के नाम पर केवल भरमाने का काम कर रही है।

बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान Read More बर्डपुर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठीः किसानों को आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

भारतीय किसान मंच के जिला अध्यक्ष अंबुज श्रीवास्तव ने उपस्थित किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सब एक साथ मिलकर किसानों पर हो रहे इस अत्याचार का विरोध करें। बैठक को अन्य जिन लोगों ने संबोधित किया उनमें जितेंद्र मिश्रा, शोभा लोधी, दिनेश शुक्ला, काशिफ अंसारी, गुरनाम सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन पिंदर सिंह सिद्धू ने किया ।

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

इस अवसर पर डॉक्टर इस्लामुद्दीन अंसारी, आबिद अली, शैलेंद्र राज, राजू खान, मेराज, मोहित सिंह, तौफीक खान, साहेब आलम, मासूम अली, दिलीप वर्मा, रंजीत सिंह, जयदीप सिंह, परमप्रीत, सतनाम सिंह, मनप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जय वीर सिंह, केवल सिंह सहित क्षेत्र के एक सैकड़ा से अधिक किसान व संगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel