तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटी घायल

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

तिलहर (शाहजहांपुर)। नगरिया चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी राजीव वर्मा शनिवार सुबह करीब नौ बजे पत्नी गीता (35) और पुत्री काव्य के साथ कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगरिया चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
 
हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं गीता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं राजीव वर्मा और उनकी पुत्री काव्य भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। नगरिया चौकी प्रभारी अनुज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
मृतका के निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। गीता अपने पीछे पुत्रियां अंशिका, सौम्या और काव्य को छोड़ गई हैं। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि कार की टक्कर से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments