फाजिलनगर में भाजपा की नुक्कड़ सभा, सुनीता शाही के समर्थन में मनीष जायसवाल ने मांगे वोट

फाजिलनगर के वार्ड नंबर 1 सब्जी मंडी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते मनीष जायसवाल, साथ में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

फाजिलनगर (कुशीनगर): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 स्थित सब्जी मंडी में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता शाही के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सभा के दौरान मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र और प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर व्यवस्था और मजबूत नेतृत्व के लिए सुनीता शाही को विजयी बनाना आवश्यक है।उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी मतदान में कमल के फूल पर मोहर लगाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। सभा में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मनीष जायसवाल ने कहा "भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आप सभी कमल के फूल पर मोहर लगाकर सुनीता शाही जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।"

About The Author

Post Comments

Comments