कानपुर को नहीं मिल रही जानलेवा गड्ढों से निजात
एल आई सी बिल्डिंग गुमटी मार्ग की भी हालत खराब
कानपुर। यहां समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जान लेवा गड्ढे लोगों को असमय ही मौत का शिकार बनाने की कोशिश में हैं। इस तरह के जानलेवा गड्ढे वाले क्षेत्र में पहला नाम दर्शन पुरवा गुमटी नंबर 5 के मुख्य मार्ग पर स्थित एल आई सी बिल्डिंग है ,जिसके सामने चार-पांच बड़े-बड़े गड्ढे किसी भी राहगीर को असमय ही मौत का शिकार बना सकते हैं।
इन जानलेवा गड्ढों की पाटने की कोशिश में लगातार जुटे जन समस्याओं के खिलाफ वर्षों से सफल संघर्ष में अग्रणी समाजवादी पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेता संजीव डाबर ने इस बारे में एल आई सी बिल्डिंग के सामने इन सभी चार-पांच बड़े गड्ढों को अति शीघ्र ठीक कराए जाने की जोरदार मांग भी समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी से की है ,ताकि वहां से गुजरने वाले राहगीरों को असमय ही मौत का शिकार होने से बचाया जा सके।
किसी की भी असमय जान ले सकने वाले इन चार-पांच बड़े गड्ढों को हाल फिलहाल हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले परोपकारी स्वभाव के तेजतर्रार व्यवहार कुशल और जुझारू सपा नेता संजीव डाबर ने खुद पाट भी दिया है लेकिन जब तक इन्हें विभागीय अधिकारियों की ओर से कायदे से नहीं पाटा जाएगा तो यह लोगों के लिए जानलेवा अवश्य ही साबित हो सकते हैं।
फिलहाल इस जानलेवा समस्या से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी के नेता संजीव डाबर ने गुमटी मार्ग एल आई सी बिल्डिंग के सामने वाले इन जानलेवा गड्ढों को जल्द ठीक कराने की जोरदार अपील क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नसीम सोलंकी से भी की है। समाजवादी पार्टी के नेता संजीव डाबर की विधायक नसीम सोलंकी से इस अपील का प्रभाव जनहित में असर दिखाएगा। या फिर हवा में उड़ाया जाएगा। यह आने वाला समय ही बतायेगा।
naseem solanki Road Repair Demand Kanpur local news Road Safety Kanpur public safety Kanpur कानपुर सड़क समस्या Kanpur Road Potholes सीसामऊ विधानसभा गुमटी नंबर 5 कानपुर LIC Building Gumti Kanpur Kanpur Civic Issues सड़क गड्ढे कानपुर समाजवादी पार्टी कानपुर Sanjeev Dabar Urban Infrastructure Kanpur Dangerous Potholes India Kanpur Traffic Hazard जनसमस्या कानपुर Uttar Pradesh Civic News Sisamau Kanpur News


Comments