अग्निकांड में दो परिवारों की गृहस्थी हुई खाक
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना भेजवायी
लालगंज, प्रतापगढ़। अचानक अग्निकांड में दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव में शुक्रवार को अचानक गांव के अनिल कुमार दुबे तथा कृष्ण कुमार दुबे पुत्रगण शंभूनाथ के छप्परनुमा मकान में आग लग गयी। आगजनी के समय दोनों भाई घर पर मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास करने के साथ फायर बिग्रेड को सूचना भेजवायी।
सूचना पर फायर बिग्रेड आननफानन में पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ितो के मुताबिक आगजनी में दोनों परिवारों के घर में पंखे, कुर्सी, बर्तन व राशन जलकर राख हो गया। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा का कहना है कि सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल से नुकसान का आकलन मंगवाया गया है।
hindi news up Fire Safety Awareness breaking news Pratapgarh Rural Fire Incident pratapgarh fire news Local News Pratapgarh emergency response india village tragedy india प्रतापगढ़ accident news Lalganj fire incident Sangipur police station news Village fire UP House fire India Fire brigade action Property damage fire Siloudhi village fire Disaster news UP Fire accident Hindi news SDM action Pratapgarh शैलेन्द्र वर्मा


Comments