नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद में पदभार संभाला

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

नवागत जिलाधिकारी ने कहा जिले में सुशासन कायम रखना होगी पहली प्राथमिकता।

अम्बेडकरनगर।

जनपद में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ईशा प्रिया ने जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट के कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

IMG-20260425-WA0057

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारियों से पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अन्य आवश्यक जानकारी ली।

पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई  Read More पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई 

IMG-20260425-WA0064

राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) ने किया वृक्षारोपण जन अभियान की समीक्षा,  दिए सख्त निर्देश Read More राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) ने किया वृक्षारोपण जन अभियान की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन, शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी Read More लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव हेतु जनहित में जिला प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments