राजनीति
वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच मे जुटी
घटना में कंपनी मालिक की भूमिका जांच का विषय है
नैनी,प्रयागराज। औद्योगिक क्षेत्र के चटकहना,लवायन खुर्द निवासी एक वृद्ध द्वारा अपने रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह घटना डेज मेडिकल तिराहा यूनाइटेड पुलिस चौकी के पास स्थित एक कंपनी के गेट पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश मिश्रा(65) पुत्र राम निरंजन मिश्रा पूर्व में उक्त कंपनी में काम करता था वह अपना पुराना बकाया पैसा मांगने कंपनी गया था
न मिलने पर गेट पर पहुंच कर अपने रिवॉल्वर से गोली मार ली जिससे मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल शुरू की फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक रमेश मिश्रा के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा अनुराग मिश्रा और दो बेटियां शामिल हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना को लेकर तमाम चर्चाएं है। घटना में कंपनी मालिक की भूमिका जांच का विषय है।औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
Naini Prayagraj News law and order Prayagraj police investigation UP suicide case Prayagraj elderly man suicide UP industrial area Naini incident crime news Prayagraj Hindi revolver suicide case India company dispute case news unpaid dues issue India local crime update Prayagraj Naini industrial area news UP police action news postmortem case Prayagraj family tragedy news India Hindi crime news UP breaking news Naini workplace dispute incident senior citizen news India investigation ongoing case UP


Comments