सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षण को लेकर जनसैलाब उमड़ा : हजारों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध जताया, बोली-33% आरक्षण लागू करो
सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में निकली रैली
सिद्धार्थनगर। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड, सिद्धार्थनगर से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर तक एक भव्य एवं विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

रैली के दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिलाओं ने 33% आरक्षण की अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और उन्हें हर हाल में उनका उचित हक मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु “नारी शक्ति वंदन” जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया गया, जिसके कारण यह पारित नहीं हो सका।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, नौगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव , सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल , राजेंद्र पांडे, सच्चिदानंद पांडे , जयवर्धन तिवारी , उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल , सरोज शुक्ला सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी मांग रखते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र लागू कराने की अपेक्षा व्यक्त की।
Siddharthnagar Breaking News Uttar Pradesh Political News women empowerment India news Siddharthnagar news Hindi women reservation protest India 33 percent reservation demand mahila aarakhshan rally Jagdambika Pal rally BSA ground Siddharthnagar event Nari Shakti Vandan bill news women protest UP mahila adhikar andolan women unity rally India reservation bill controversy Indian politics women quota women rights movement India


Comments