नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पृथ्वी दिवस के अवसर विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पृथ्वी की उपयोगिता एवं उसकी विविधता के बारे में जानकारी प्रदान की गयी
ब्यूरो प्रयागराज- उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार द्वारका प्रसाद गर्ल्र्स इण्टर कालेज, प्रयागराज में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद गल्र्स इण्टर कालेज, प्रयागराज की प्रधानाचार्य, डा0 रंजना पाण्डेय द्वारा साक्षरता शिविर में उपस्थित समस्त छात्राओं को पृथ्वी दिवस के अवसर पर, पृथ्वी की उपयोगिता एवं उसकी विविधता के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।
प्रदीप्ति सिंह, सचिव, ने भी छात्राओं को बताया गया कि पृथ्वी दिवस 1970 से मनाया जाता है, हर साल पृथ्वी दिवस की एक खास थीम होती है। 2026 की थीम पर्यावरण संरक्षण,क्लाइमेट, क्लाइमेट एक्शन, सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को बढावा देना है। हमारी शक्ति,हमारा ग्रह"। श्री देवेश शुक्ला, मध्यस्थ द्वारा समस्त छात्राओं को विधिक जानकारी प्रदान की गयी। सुश्री अंजली यादव व आशीष कुमार पराविधिक स्वयं सेवको द्वारा उपस्थित छात्राओं को पृथ्वी दिवस के अवसर पर व्याख्यान देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर रेनू सिंह, मध्यस्थ व अन्य अध्यापिकायें भी उपस्थित थी।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) में बालिकाओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। समस्त बालिकाओं द्वारा पृथ्वी दिवस पर अच्छी पेण्टिंग बनायी गयी। प्रदीप्ति सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा अधीक्षिका, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बालिका) व अध्यापिका के सहयोग से चित्रकला प्रतियोगिता में समस्त प्रविष्टियों में से प्रथम स्थान चयनित किया गया। प्रथम स्थान पर आने वाली बालिका व प्रतियोगिता में भाग लेने वाली समस्त बालिकाओं को प्रदीप्ति सिंह, सचिव,ने पुरस्कृत किया गय।
जिला कारागार, नैनी, प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त जेल पराविधिक स्वयं सेंवकों व अन्य निरूद्व बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करते हुए, पृथ्वी दिवस की उपयोगिता के बारे मे अवगत कराया गया। इस अवसर पर कारागार सुपरिटेन्डेन्ट, डिप्टी जेलर, जिला कारागार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
prayagraj news Uttar Pradesh State Legal Services Authority sustainable lifestyle Legal Awareness Camp student awareness program environmental awareness India विश्व पृथ्वी दिवस Earth Day 2026 Climate Action India District Legal Services Authority Prayagraj Satya Prakash Tripathi Green Initiative Prayagraj School Awareness Program Drawing Competition Earth Day Jail Awareness Program Legal Literacy India Eco Friendly Campaign Climate Awareness Program Earth Day Theme 2026 Social Awareness Initiative


Comments