नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दुकान पर हवाई फायरिंग कर दहशत पैदा करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली के हर्रई पट्टी में दुकानदार के पास दो मोटर साइकिल पर सवार पांच लोग पहुंचे और उसके भाई अमित के बारे मे पूछताछ कर दुकान के सामान फेंकने शुरू कर दिया और 10 हजार रुपए की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दहशत पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग किया।वादी का कहना है कि उक्त घटना ध्रुव तिवारी निवासी सौराई थाना आसपुर देवसरा द्वारा अपने साथियों के साथ पूर्व विवाद के चलते करवाई गई।
पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया। एसआई रोहित यादव व श्रीप्रकाश ने आरोपी गब्बर उर्फ दिव्यांशु दुबे पुत्र संजय दुबे निवासी लच्छी पट्टी थाना सिंगरामऊ जौनपुर को घटना मे प्रयुक्त एक पिस्टल 7.65 बोर मय मैगजीन एक जिन्दा कारतूस केएफ 7.65 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
crime news hindi Law and Order UP Pratapgarh Crime News Firing Incident UP UP police गिरफ्तारी illegal weapon recovery Criminal Arrest News Police Investigation News police action Uttar Pradesh Patti Kotwali news aerial firing case accused arrested Pratapgarh shop firing incident gun firing case India PattI police news intimidation firing case Pratapgarh latest update pistol 7.65 bore case crime report UP


Comments