नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नन्हें हाथों ने उकेरा 'स्वच्छ और हरित भारत' का सपना
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को 'पृथ्वी बचाओ' और 'प्लास्टिक मुक्त भारत' के प्रति जागरूक करना था
प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय जलालापुर के प्रांगण में बुधवार को बच्चों की मासूमियत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। शक्ति एक पहल फाउंडेशन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से धरती का दर्द और उसे बचाने की पुकार को कागज़ पर उतारा। फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती दीपिका सिंह और को-फाउंडर प्रेम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को 'पृथ्वी बचाओ' और 'प्लास्टिक मुक्त भारत' के प्रति जागरूक करना था।
इस मुहिम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता ठाकुर और प्रधानाध्यापक वशिष्ठ कुमार उपाध्याय का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने न केवल कला का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली। इस दौरान आंगनवाड़ी सहायिका ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में दीपिका सिंह ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।प्रधानाध्यापिका सुनीता ठाकुर और वशिष्ठ कुमार उपाध्याय ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत होती है।
pratapgarh news student participation event save earth campaign plastic free India eco friendly education painting competition school environment awareness children school activity Pratapgarh primary school Jalalapur Shakti Ek Pahal Foundation children drawing competition Earth awareness program green environment India environmental education school save nature campaign


Comments