वाहन चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर सवारी बैठाएंगे व उतारेंगे - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार 

वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। आज  पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा , आई०आई०टी० तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग,बिठूर तिराहा, इंद्रा नगर तिराहा, गुरुदेव चौराहा एवं गीता नगर क्रासिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा, आईआईटी तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग एवं बिठूर तिराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके।
 
दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन दुकानदारों से संवाद स्थापित करके किया जाये । दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया । दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा/तिराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो । प्रमुख तिराहे/ चौराहे से e- रिक्शा, e-ऑटो, टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर कि दुरी पर सवारी बैठाने एवं उतारने हेतु निर्देशित किया गया.
 
चौबेपुर क्रासिंग , मंधना चौराहा , आई०आई०टी० तिराहा , कल्याणपुर क्रासिंग एवं बिठूर तिराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है । चौराहा/तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य  चौराहा/तिराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय सुव्यस्थित एवं अवरोध मुक्त बनी रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार