नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
स्वच्छ भारत मिशन को धता बता रहा मझगवा का सामुदायिक शौचालय, गंदगी से परेशान ग्रामीण
विकासखंड डीघ के ग्राम पंचायत मझगवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। सरकार जहां एक ओर गांवों को खुले में शौच से मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है,
सीतामढ़ी। विकासखंड डीघ के ग्राम पंचायत मझगवा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। सरकार जहां एक ओर गांवों को खुले में शौच से मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं मझगवा का यह शौचालय भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार शौचालय परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे वहां जाना भी जोखिम भरा हो गया है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि शौचालय में नियुक्त केयरटेकर कभी भी नियमित रूप से नहीं आती, जिसके चलते साफ-सफाई की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। दुर्गंध और गंदगी के कारण कोई भी ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर रहा है।
स्थिति यह है कि आधुनिक सुविधाएं होने के बावजूद ग्रामीण आज भी खुले में शौच के लिए मजबूर हैं, जो स्वच्छ भारत मिशन की मंशा पर सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नवागत ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय को प्राथमिक विद्यालय परिसर के अंदर कर दिया गया है, जिससे यह बाउंड्री के भीतर सीमित हो गया है और आम लोगों की पहुंच बाधित हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराते हुए शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके और गांव को स्वच्छ बनाने का सपना साकार हो सके।
स्वच्छ भारत मिशन Swachh Bharat Mission Sitamarhi news community toilet neglect rural sanitation issue Majhgawa village problem Bihar government initiative public hygiene concern Gram Panchayat Sitamarhi toilet maintenance issue corruption allegation sanitation सीतामढ़ी समाचार सामुदायिक शौचालय की अव्यवस्था ग्रामीण स्वच्छता समस्या मझगवा गांव समस्या बिहार सरकार पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता ग्राम पंचायत सीतामढ़ी शौचालय रखरखाव समस्या भ्रष्टाचार आरोप स्वच्छता


Comments