अराजक तत्वों का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश पर लगे रोक- जितेंद्र गंगवार 

विद्यालय में प्रवेश न करने के संदर्भ में एक ज्ञापन दिया था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की टीम ने वृहस्पतिवार को सहायक शिक्षा निदेशक अजीत गंगवार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट की। उनके  समक्ष अपनी समस्याओं को रखा ,और उनका हल कराया गया।जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बीएसए को बताया  पूर्व में विद्यालय में अनाधिकृत लोगों के विद्यालय में प्रवेश न करने के संदर्भ में एक ज्ञापन दिया था,।
 
उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, बीएसए ने बताया   इस संबंध में आदेश एक दो दिन में जारी कर दिया जाएगा,संगठन द्वारा उनका आभार जताया गया,शेष तीन ब्लॉकों के चयन वेतनमान लिस्ट भी अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी।भेंट करने वालों में जिला मंत्री गिरजेश कुमार,जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार,जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह,जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, ,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी,मंत्री अजय कुमार,इफ्तियारअहमद,अंकित सिंह आदि लोग रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें