सुतली बम व कार के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपह्रत नाबालिग युवती सकुशल बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल निर्देशन में गंगानगर जोन की थाना होलागढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चार सुतली बम और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। साथ ही अपह्रत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना होलागढ़ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-27/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त घनश्याम धुरिया पुत्र दीनानाथ धुरिया निवासी बेरांवा रोड उल्दा, महेशगंज बाजार थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज को पुलिस टीम ने बुधवार को सराय हरीराम मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चार सुतली बम तथा घटना में प्रयुक्त ईको कार (संख्या UP 70 GR 9470) बरामद की गई।
 
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को अभियुक्त ने थाना होलागढ़ क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना होलागढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की सक्रियता के चलते न केवल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, बल्कि पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
 
बरामद विस्फोटक सामग्री को देखते हुए पुलिस ने मुकदमे में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 की बढ़ोतरी की है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक इतिहास खंगालने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। घनश्याम धुरिया पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें