करिज्मा स्टार नाइट में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आदित्य नारायण ने संगीत से बांधा शमां

फेमस गीतों पर खूब थिरके विद्यार्थी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। खण्डेलवाल कॉलेज बरेली केसीएमटी में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम करिज्मा स्टार नाइट 2026 में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आदित्य नारायण ने अपने फेमस गीतों से किया धमाकेदार शुभारंभ। आदित्य नारायण के मशहूर मधुर गीतों में मैं निकला गड्डी लेकर राम जी की चाल देखो दुआओं में याद रखना, मैं डूबा रहूं कभी ना कभी जैसे 10 से अधिक फेमस गीतों से दर्शकों में उत्साह जोश इस कदर भर दिया कि दर्शकों का मन मोह लिया।

 पूरा पंडाल वह-वह के गंज से उठा फैशन शो के दौरान रैंप वॉक पर विद्यार्थियों ने फैशन के जलवे बिखेरे किया मंत्र मुग्ध एवं संगीत में संध्या में बिखरे रंग व आकर्षक कार्यक्रम से खूब लुभाया विद्यार्थियों ने इस अवसर पर खूब मनोरंजन किया और कॉलेज परिसर को बहुत सुंदर तरह से सजा कर सजाया गया और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न तरह के पकवान व्यंजनों के स्टाल लगाए गए , लकी ड्रा के माध्यम से बंपर इनामों ने भी विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया । इस आयोजन में चार चांद लगाए।

खूब इनाम जीतकर विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान संस्था की ओर से चेयरमैन गिरधर गोपाल, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह द्वारा किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें