राजनीति
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर छात्रों ने मोहा मन
मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया
सिद्धार्थनगर : गोल्हौरा क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बरगदवा में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मोहा मन। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपेंद्र प्रताप सिंह (प्रतिनिधि जिलापंचायत अध्यक्ष) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्वागत गीत, वसन्ती गीत, सहगान, देशभक्ति गीत व विकास गीत की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। नाटक व देवी गीत के मंचन ने भी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की तालियों से परिसर गूंजता रहा।
कार्यक्रम में माधुरी, सुनैना, अनिका, पलक, आराधना, काव्या, आस्था, साधना, दृष्टि पांडे, शिव, सौरभ, रमेश, अखिलेश, दुर्गेश द्विवेदी, प्रिंस व राजकुमार सहित अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार के दीनानाथ श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार मिश्रा, कृष्ण देव त्रिपाठी, रवींद्र नाथ तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधक प्रेमलता श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात सांस्कृतिक कार्यक्रम swatantra prabhat education news शिक्षा समाचार यूपी सिद्धार्थनगर समाचार स्वतंत्र प्रभात सिद्धार्थनगर Uttar Pradesh Education News स्कूल वार्षिकोत्सव Swatantra Prabhat Siddharthnagar news education news Siddharthnagar Upendra Pratap Singh program Saraswati vandana program school event UP student performance Siddharthnagar स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बरगदवा स्कूल कार्यक्रम छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम annual function school UP cultural event Siddharthnaga


Comments