एसपी आफिस के सामने कम्प्यूटर की दुकान से हो रही थीस्मैक की तस्करी

मां के साथ दो बेटे गिरफ्तार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले की पुलिस नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ताजा मामले मे स्मैक की तस्करी मामले मे मां-बेटों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 113.06 ग्राम स्मैक और एक लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक मोती चन्द के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने रविवार को आनंद नगर कटरा स्थित दीपक कंप्यूटर्स के पास छापेमारी कर नशे के कारोबार का खुलासा किया। क्षेत्रीय लोगोद्वारा जानकारी दी गई।
 
गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय दीपक कुमार, 21 वर्षीय शिवांश गुप्ता और उनकी मां 50 वर्षीय राजकुमारी देवी शामिल हैं। सभी न्याय मार्ग, कचहरी रोड, आनंद नगर कटरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी संगठित रूप से स्मैक की तस्करी में लिप्त थे और क्षेत्र में इसकी आपूर्ति कर रहे थे।
 
उनके खिलाफ कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दीपक कुमार और शिवांश गुप्ता के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और धमकी से संबंधित मामले दर्ज हैं, जिससे उनकी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि होती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें