जनपद में प्रेक्षक, संयुक्त सचिव ने किया अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2026 के तहत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0 को पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश-प्रेक्षक , संयुक्त सचिव

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0 तथा अतिरिक्त ए0ई0आर0ओ0 के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

IMG-20260322-WA0086

बैठक के दौरान प्रेक्षक, संयुक्त सचिव ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान की प्रगति एवं जमीनी स्तर पर हो रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के कार्यों की सराहना की तथा इसे पारदर्शी एवं प्रभावी बताया।

शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक Read More शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

IMG-20260322-WA0083

सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश Read More सोनभद्र -स्कूलों के ऊपर से हटेंगे हाईटेंशन तार, बिजली व्यवस्था सुधारने हेतु जाँच समिति के कड़े निर्देश

बैठक के दौरान प्रेक्षक , संयुक्त सचिव ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपना ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि यदि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या या शिकायत उत्पन्न होती है, तो वे सीधे ईमेल के माध्यम से अवगत करा सकते हैं। प्रेक्षक , संयुक्त सचिव ने ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0 को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो सके।

पन्नूगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में  24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार Read More पन्नूगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर हत्यारा गिरफ्तार

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता बरतें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की जा रही प्रक्रिया के सम्बन्ध में की जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकरी दिये।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, संतोष शुक्ला, जिला महामंत्री भा0ज0पा0, अमन मौर्या, जिला महासचिव, ब0स0पा0, राम निहोर यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, विनोद कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष, अपना दल(एस), नन्दलाल आर्य, जिला मंत्री, सी0पी0आई0एम, रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, अनिल प्रधान, जिला का0 प्रभारी, समाजवादी पार्टी, बलवन्त रंगीला, जिला कार्यकारणीय सदस्य, ब0स0पा0, डॉ. ओम प्रकाश मौर्या, प्रभारी, सोनभद्र बहुजन समाज पार्टी, नीरज सिंह पटेल, मीडिया सचिव अपना दल(एस) एवं समस्त ई0आर0ओ0, ए0ई0आर0ओ0 तथा अतिरिक्त ए0ई0आर0ओ0 उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें