सोनभद्र रेणुकूट में टीम निशा के डब्लू सिंह ने पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, ईद पर उमड़ा जनसैलाब

विरासत में मिली सेवा भावना डब्लू सिंह और परिवार ने बाँटी खुशियाँ, स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह बबलू भाई की परंपरा को बढ़ा रहे आगे सेवा, समर्पण और त्याग हर दुख-सुख के साथी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात

रेणुकूट /सोनभद्र-

औद्योगिक नगरी रेणुकूट और हिंडालको परिक्षेत्र में आपसी सौहार्द और भाईचारे का महापर्व ईद-उल-फितर बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ एक ओर मस्जिदों में मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और टीम निशा के संचालक डब्लू सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ क्षेत्रवासियों के बीच पहुँचकर खुशियों को साझा किया।

IMG_20260322_093410

सीएचसी खेसरहा पर नही है एक्स - रे  प्लेट ,अव्यवस्था देख बिफरे : एमएलसी Read More सीएचसी खेसरहा पर नही है एक्स - रे  प्लेट ,अव्यवस्था देख बिफरे : एमएलसी

रेणुकूट और नगर पंचायत हिंडालको के आसपास के क्षेत्रों में डब्लू सिंह के परिवार की पहचान एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में है, जो जाति और धर्म की दीवारों को तोड़कर केवल मानवता की सेवा में विश्वास रखते हैं। ईद के पावन अवसर पर डब्लू सिंह के साथ अभय प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई ने भी स्थानीय लोगों और छोटे बच्चों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के युवाओं, जवानों और बुजुर्गों ने डब्लू सिंह और उनके भाइयों को देखते ही जबरदस्त उत्साह दिखाया और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया।

बस्ती में दवा के बहाने कराई जमीन की रजिस्ट्री! पीड़िता ने DM से लगाई न्याय की गुहार  Read More बस्ती में दवा के बहाने कराई जमीन की रजिस्ट्री! पीड़िता ने DM से लगाई न्याय की गुहार 

स्थानीय नागरिकों ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू भाई के छोटे भाई डब्लू सिंह और उनका पूरा परिवार केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि साल के 365 दिन जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। टीम निशा के माध्यम से यह परिवार क्षेत्र में सेवा की एक नई इबारत लिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार की बेटी या बहन का विवाह हो, डब्लू सिंह वहां पहुंचकर आर्थिक सहायता सुनिश्चित करते हैं। किसी भी दुर्घटना या आकस्मिक संकट के समय डब्लू सिंह और उनकी टीम सबसे पहले मदद के लिए खड़ी नजर आती है।

शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक Read More शिविर के पांचवें दिन जल संरक्षण एवं मृदा संरक्षण जागरूकता अभियान चला कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

बिना किसी भेदभाव के सेवा और समर्पण के इसी भाव के कारण आज पूरे सोनभद्र में इस परिवार की मिसाल दी जाती है। यही वजह है कि रेणुकूट के जन-जन के दिलों पर इस परिवार का राज है।त्योहार खुशियां बांटने का नाम है। हमारा क्षेत्र हमेशा से आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक रहा है, और हम सबको मिलकर इसे इसी तरह बनाए रखना है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। डब्लू सिंह (समाजसेवी, टीम निशा) ईद के इस मौके पर हिंडालको और कानोरिया क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत नजारा देखने को मिला। डब्लू सिंह और उनके परिवार की मौजूदगी में समर्थकों और क्षेत्रीय नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ा। स्थानीय लोगों ने उनके मिलनसार स्वभाव की सराहना करते हुए कहा कि समाज को आज ऐसे ही समर्पित सेवकों की आवश्यकता है जो समाज को जोड़ने और प्रेम बाँटने का कार्य करें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें