अदालती उलझनों के चलते विशेषज्ञों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

हमारी शिक्षा और स्वास्थ्य पद्धति कितनी गौरवशाली थी और जिसका नाम पूरे विश्व में लिया जाता था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नई दुनिया के संपादकीय आलेख में मध्यप्रदेश में 24 घंटे सीजर डिलीवरी के लिए सौ अस्पताल भी नहीं होने की चिंताजनक स्थिति ने एक बार फिर प्रदेश की शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई देश के सामने रख दी है। यह बताता है कि अदालती उलझनों के चलते राज्य सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में कई वर्षों से किए जा रहे भागीरथी प्रयासों के बावजूद भी वह अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही हैजिनके लिए राज्य सरकार वास्तव में सम्मान की हकदार है  निस्संदेह मध्यप्रदेश में सीजर डिलीवरी के लिए सर्वसुविधायुक्त सौ से भी कम अस्पतालों का होना गंभीर चिंतन का विषय है।

सरकार हर ग्राम पंचायत स्तर पर आरोग्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी शिक्षकस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को सक्रिय करते देखे जा सकते हैं।  यह एक कड़वा सत्य है कि मध्यप्रदेश में पिछले कई वर्षों से पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े मामलों के कारण पदोन्नतियां नहीं हो पाई हैं।

इसके चलते शिक्षास्वास्थ्य सहित कई विभागों में पद खाली पड़े हुए हैंजिससे कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। शासन के हर विभाग में पदोन्नति और सीधी भर्ती के अपने नियम होते हैंजिनकी लक्ष्मण रेखा को वह लांघ नहीं सकता। आज न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि शिक्षा सहित कई विभागों में पदोन्नति नहीं होने से प्रभारी बनाकर काम चलाया जा रहा है। कई विभागों की स्थिति तो उस गाड़ी के समान हो गई है जिसमें कुशल ड्राइवर के अभाव में क्लीनर को ही ड्राइवर की जिम्मेदारी देकर गाड़ी सौंप दी गई हो।

शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की दो ऐसी महत्वपूर्ण सेवाएं हैं जो सीधे मानव जीवन से जुड़ी होती हैं। इनके आधार पर ही एक सशक्तसमृद्ध और प्रगतिशील समाज का निर्माण होता है। शिक्षा मानव को ज्ञान और कौशल प्रदान करती हैजबकि स्वास्थ्य सेवाएं उसे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा देती हैं। हजारों वर्ष पहले भारतीय शिक्षा पद्धति और प्राचीनकालीन चिकित्सा प्रणाली के उदाहरण हमारे सामने हैंजो बताते हैं कि हमारी शिक्षा और स्वास्थ्य पद्धति कितनी गौरवशाली थी और जिसका नाम पूरे विश्व में लिया जाता था।

होर्मुज संकट और वैश्विक टकराव की नई दिशा क्या अमेरिका फंस गया है ईरान के जाल में Read More होर्मुज संकट और वैश्विक टकराव की नई दिशा क्या अमेरिका फंस गया है ईरान के जाल में

यह भी सत्य है कि कालांतर में भारत पर शासन करने आए आक्रमणकारियों ने सबसे पहले भारतीय शिक्षा पद्धति पर प्रहार कियाजिसके परिणामस्वरूप देश की गौरवशाली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं आज अपने वैभवशाली अतीत की कहानी सुनाती प्रतीत होती हैं। किसी भी राष्ट्र के महान बनने में उसकी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख भूमिका होती है। मानवीय जीवन से जुड़ी इन सेवाओं में विशेषज्ञों का होना अत्यंत आवश्यक है।

सड़कें अब शुद्धिकरण का केंद्र: प्रदूषण को हराने वाला बायो-टावर Read More सड़कें अब शुद्धिकरण का केंद्र: प्रदूषण को हराने वाला बायो-टावर

आज यदि विश्व के कई देशों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैंतो इसका मुख्य कारण यह है कि वहां की सरकारें इन दोनों सेवाओं के साथ कभी समझौता नहीं करतीं। दुनिया के कई विद्वानों का मानना है कि यदि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को राजनीति से मुक्त रखा जाए तो बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। मध्यप्रदेश में भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है तो विशेषज्ञों की कमी को दूर करना ही होगा।

तपता मार्च, सूखता पानी: क्या हम असली समस्या से भाग रहे हैं? Read More तपता मार्च, सूखता पानी: क्या हम असली समस्या से भाग रहे हैं?

   अतः राज्य सरकार को चाहिए कि कानून के विद्वानों और माननीय न्यायालय के साथ मिलकर प्रदेश में वर्षों से लंबित पदोन्नति के मामलों पर कोई ऐसा जनहितकारी मार्ग निकालेजिससे विशेषकर मानव जीवन से जुड़ी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में विशेषज्ञों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। सीजर डिलीवरी के संदर्भ में भी यदि पदोन्नति से जुड़े दांव-पेच के मामलों पर जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेकर एनेस्थीसियास्त्री एवं प्रसूति रोग तथा शिशु रोग विशेषज्ञों की पदोन्नति की जाएतो बहुत हद तक विशेषज्ञों की कमी दूर हो सकती है और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बन सकती हैं।

अरविंद रावल

About The Author

Post Comments

Comments