नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सड़क पर मलबा बना लोगों की मुसीबत
अकबरपुर, अम्बेडकर नगर।
अकबरपुर नगर पालिका द्वारा पिछले कुछ दिनों से सड़क चौड़ीकरण हेतु अतिक्रमण पर प्रहार किया जा रहा है। वर्षों से सड़क किनारे बने कई मकानों के अतिक्रमण की ज़द में आने वाले हिस्से को गिराया/ खाली कराया जा रहा है। इसी बीच तमाम मकान मालिकों द्वारा अपने मकान के अतिक्रमण वाले हिस्से को स्वयं भी गिराया गया है।
जिसके चलते शहर के अयोध्या मार्ग किनारे बनी नालियां तो कई जगह चोक हैं ही, कई स्थानों से मलबे भी नहीं हटाए गए है जिसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अधिकारी व कर्मचारी बेखबर हैं उनकी नज़रे सड़क पर पड़े मलबे को नज़रंदाज़ कर रही हैं और लोगों की मुसीबत बढ़ा रही हैं।

Comments