नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा
Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब आयोग परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इस पहल के तहत राज्य के सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, ताकि उम्मीदवारों को दूर-दराज के शहरों या सेक्टरों में जाने की परेशानी न हो।
HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल पर अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग यह भी सुनिश्चित करेगा कि यात्रा से संबंधित सुविधा की जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दर्ज हो, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments