Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? चेक करें ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: 05 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। दिलचस्प बात यह है कि कमोडिटी बाजार के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार में भी उछाल देखा जा रहा है, जो आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है। हालांकि तेजी के बावजूद सोना और चांदी दोनों अभी अपने ऑल टाइम हाई स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं, खासकर चांदी में बड़ा अंतर बना हुआ है।

MCX और कॉमेक्स पर ताजा भाव

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने का भाव बढ़कर 1,62,555 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,69,895 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। 04 मार्च को सोना 1,61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,66,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर गोल्ड रेट 5,181.60 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 85.200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

ऑल टाइम हाई से कितना नीचे?

29 जनवरी 2026 को सोना 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव के हिसाब से सोना अभी भी 17,445 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे है, जबकि चांदी 1,50,105 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे कारोबार कर रही है। इससे साफ है कि हालिया तेजी के बावजूद बाजार अपने शिखर से काफी दूर है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने खीझ कर 90 साल के बुजुर्ग के अवमानना केस की तारीख़ लगा दी साल 2046 की Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने खीझ कर 90 साल के बुजुर्ग के अवमानना केस की तारीख़ लगा दी साल 2046 की

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 1,23,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की  अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित Read More सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की  अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,530 रुपये, 22 कैरेट 1,49,900 रुपये और 18 कैरेट 1,22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

एक अरब के सट्टे का खेल बेनकाब, रडार पर BJP नेता Read More एक अरब के सट्टे का खेल बेनकाब, रडार पर BJP नेता

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,64,950 रुपये, 22 कैरेट 1,51,200 रुपये और 18 कैरेट 1,30,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी का रेट

गुड्स रिटर्न के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments